महाराजगंज, फरवरी 19 -- पनियरा। नगर पंचायत पनियरा के संतकबीरनगर निवासिनी बबीता त्रिपाठी एक ने अपने मामा पर गला दबा का जान से मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार उसके मामा राधव शरन पाण्डेय ने अपनी सभी सम्पत्ति एक साल पूर्व में उसके नाम से बैनामा कर दिया था। अब बैनामा किया हुआ सम्पत्ति वापस मांग रहे हैं। जिसके लिए जान से मारने की धमकी देते थे। बीते 15 फरवरी को उसका गला घोंट कर उसे मारा पीटा। वह जान बचाकर किसी तरह से भागी और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...