महिला की गला घोटकर हत्या, पहचान छिपाने को बोरी में बंदकर फेंका शव
फतेहपुर, जून 12 -- खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर इस्कुरी गांव के पास शुक्रवार सुबह एक महिला का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई और पहचान छिपाने व सबूत मिटाने के लिए शव को बोरी में बंद कर यहां फेंका गया है। मृतका के माथे पर चोट के गहरे निशान हैं। पुलिस का अनुमान है कि गला घोटने के बाद भारी चीज से वार कर उसकी जान ली गई है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद महिला की पहचान, खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हाईवे पर सर्विस रोड से इस्कुरी गांव जाने वाले लिंक मार्ग पर शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने एक बोरी संदिग्ध अवस्था में देखी। बोरी से खून रिस रहा था और उस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.