महिला की गला घोटकर की गई हत्या
गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-88 में एलान मॉल के सामने झाडियों में शुक्रवार शाम को मिले महिला के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी। हत्यारे ने दुपट्टे से महिला का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा था। पुलिस को मृतका के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका है, जिसकी पुष्टि के लिए सैंपल मधुबन फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। तीन दिनों से लापता थी महिला, रविवार को हुई पहचान
महिला की पहचान और पृष्ठभूमि शुक्रवार शाम को झाडियों में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल गया था, जिससे शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस के कड़े प्रयासों के बाद रविवार को शव की शिनाख्त हो सकी। मृतका की उम्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.