महिला की गर्भपात के बाद मौत, लापरवाही का आरोप
देवरिया, अगस्त 28 -- बंजरिया बाजार। नगर पंचायत पथरदेवा में एक निजी अस्पताल में गर्भपात के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीया महिला का 10 अगस्त को पथरदेवा स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया गया। परिजनों के अनुसार इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर पथरदेवा अस्पताल पहुंचे, जहां स्थिति नाजुक बताया गया। इसके बाद परिजन उसे गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच में आंत में गंभीर समस्या बताई गई। यहां परिजन उसे लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचे। वहां उपचार शुरू किया, लेकिन बुधवार की रात महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.