महिला की करंट लगने से मौत
मोतिहारी, मई 3 -- तेतरिया। प्रखंड के ताजपुर सरैया गांव के वार्ड नंबर 14 के गिरजा राय की पत्नी 60 वर्षीया कैलशिया देवी की करंट लगने से मौत हो गयी। वह बकरी चराने मेहसी प्रखंड के भीमलपुर जंगल में गयी थी। चकी डेरवा गांव के सियाराम राय के मक्के की खेत में उसकी बकरी चली गई। मक्का की खेत में चारों तरफ से बिजली का तार रखा गया था। तार में करंट प्रवाहित था। उसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर पूर्व मुखिया अशोक राय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.