लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- थाना मैलानी के संसारपुर कस्बे में नेशनल हाइवे 730 पर रविवार की देर शाम बाबा जय गुरुदेव आश्रम के पास तेज हवा चलने से पेड़ की डाल गिर जाने से ई रिक्शा पलट गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। महिला गोला में चल रहे चैती मेला देखकर वापस घर जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मैलानी क्षेत्र के महरेना निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी रीता देवी गोला में चल रहे चैती मेला देखने गई थी। वापस आते समय शाम को तेज हवा चल रही थी कि कस्बे के पास बाबा जय गुरुदेव आश्रम के सामने एक पेड़ की डाल गिर गई जिसे बचाने के चक्कर मे ऑटो हाइवे पर पलट गया जिसमें रीता देवी गम्भीर घायल हो गई थीं। एम्बुलेंस की मदद से रीता देवी को बांकेगंज सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतका का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.