फिरोजाबाद, जून 30 -- उत्तर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक निजी अस्पताल में पेट दर्द और बुखार से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। हंगामा करने पर चिकित्सक और उसका साथी मृतका के परिजनों के साथ मारपीट कर भाग गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल एवं मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। झलकारी नगर निवासी 40 वर्षीय अंगूरी देवी पत्नी सालिगराम चार दिन से पेट में दर्द और तेज बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने जलेसर रोड झील की पुलिया के निकट संचालित एबरन अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया। लेकिन सोमवार शाम तक उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- महिला की इलाज के दौरान मौत पर हंगामा, अस्पताल सील सोमवार की रात दस बजे अचानक उसे उल्टी होने लगी। यह देखकर चिकित्सक ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी ...