कानपुर, फरवरी 22 -- कल्याणपुर, संवाददाता। सर्दी ज़ुकाम की शिकायत होने पर गांव की आशा बहू महिला को कल्याणपुर के निजी अस्पताल लेकर आ गई। जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने आशा बहू समेत अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई कानपुर डीएम के निर्देश पर की है। कानपुर देहात के मूसानगर चपरघटा निवासी अजीत कुमार के मुताबिक अक्टूबर, 2025 को उनकी पत्नी सुधा खांसी जुकाम व ल्यूकोरिया से ग्रसित हो गईं। गांव की आशा बहू निशा उर्फ पप्पी से बात की तो वह उन्हें पुराना शिवली रोड कल्याणपुर स्थित लक्ष्य हॉस्पिटल लेकर आ गई, जहां जांच के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली गई। इतना ही नहीं बीमारी पूछने पर अस्पताल प्रबंधन ने पत्नी को तुरंत भर्ती करने की बात कह दी। जिसका विरोध करने पर अस्पताल में काम करने वाली आशा बहू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.