महिला की इलाज के दौरान मौत, पति पर जबरन पिलाने का आरोप
हरदोई, मई 17 -- टड़ियावां (हरदोई), संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा डांडा निवासी नूरबानों की शनिवार देर रात कानुपर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता फिदा मोहम्मद, निवासी सफीपुर, ने दामाद जान मोहम्मद पर आपसी विवाद के बाद नूरबानों को तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। वहीं मृतका के जेठ शेर मोहम्मद ने बताया कि 17 मार्च को पति-पत्नी के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसके बाद नूरबानों 35 वर्षीय ने स्वयं तेजाब पी लिया। गंभीर हालत में पहले उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया। बताया गया कि बाद में मृतका के पिता बेहतर इलाज के लिए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.