कोयंबटूर, सितम्बर 4 -- कोयंबटूर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कुछ स्ट्रीट डॉग्स ने ऐसा कारनामा अंजाम दिया कि लोग उनके लिए मेडल मांगने लगे हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। मामला कोयंबटूर का है। यहां पर एक मानसिक दिव्यांग महिला, थुडियालुर में रेलवे ब्रिज के पास बैठी थी। इसी दौरान एक लड़का वहां पर आया और महिला का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश करने लगा। बताया जाता है कि लड़का नशे की हालत में था। उस वक्त वहां पर दो कुत्ते भी बैठे थे, जिन्होंने आरोपी युवक को दौड़ा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।फुट ओवरब्रिज के पास थी महिला जानकारी के मुताबिक महिला, एक रेलवे ब्रिज के पास बैठी हुई थी। वह मानसिक रूप से दिव्यांग है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि इसी दौरान शराब के नशे में एक युवक वहां पहुंचता ह...