महिला की इंस्टाग्राम पोस्ट पर की अभद्र टिप्पणी
कौशाम्बी, जून 23 -- करारी थाना क्षेत्र की एक महिला की इंस्टाग्राम पोस्ट पर किसी अज्ञात शोहदे ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे वह परेशान हो गई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह स्थानीय गांव स्थित सार्वजनिक शौचालय की केयर टेकर है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। दोनों आईडी पर परिजनों आदि की फोटो के संग पूरी जिम्मेदारी के साथ पोस्ट करती है। पीड़ित महिला के मुताबिक, आठ मई 2026 को भी उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर किसी अज्ञात शोहदे ने अपनी आईडी से बेहद अभद्र टिप्पणी की, जिसकी वजह से महिला की छवि धूमिल हुई। रिश्तेदारों एवं परिवार के सदस्यों ने भी आरोपी का कमेंट देखा। परिवार में अनबन तक की स्थिति आ गई। परेशान होकर पीड़िता ने सोमवार को मामले की शिकायत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.