महिला की आत्महत्या मामले में पति और ससुर गिरफ्तार
महाराजगंज, जून 21 -- चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। चौक पुलिस ने महिला की आत्महत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू करते हुए उनका न्यायालय चालान किया है।पुलिस के मुताबिक धरमौली टोला डुमभार निवासी मृतका मुनिका उर्फ फूलमती पत्नी इन्द्रजीत को उसके पति इन्द्रजीत तथा ससुर राजाराम द्वारा पारिवारिक बातों को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतका की माता चन्द्रावती पत्नी स्व. दयाराम, निवासी ग्राम कहरा टोला समरवा, थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर की तहरीर पर थाना चौक में 19 जून को मुकदमा केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपितों की तलाश शुरू की और शनिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.