महिला की आईडी हैक कर वायरल किए फोटो, केस दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 13 -- कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसकी आईडी बनी हुई है। आरोप लगाया कि उसके फोन से किसी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। आरोपी ने उससे फोटो उठाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.