कोडरमा, फरवरी 28 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। महिला कीर्तन भवन अड्डी बंगला रोड में होली उत्सव व भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देवी देवताओं का दरबार आकर्षण रुप से सजाया व संवारा गया। बुजुर्ग महिलाओं के साथ साथ महिला एवं बालिकाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। फूलों और रंग गुलाल कि होली खेली गई और इस दौरान झुमते हूऐ एक दूसरे पर फूल डाला। मौके पर विमला शर्मा,भगवती देवी पेड़िवाल ने सुखी होली खेलने कि अपील की और पानी बर्बादी रोकने का आह्वान किया। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने होली पर आधारित भजन प्रस्तुत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...