हापुड़, मार्च 10 -- थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी महिला किसान ने अपने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस में दर्ज मुकदमे में गांव महमूदपुर निवासी महिला किसान अजय कुमारी पत्नी ईश्वर सिंह ने बताया कि खेत में मटर की फसल बोई हुई थी। जिसको देवर ओमपाल और भतीजे काकू ने खरपतवार नाशक दवाई से फसल खराब कर दी थी। जिसका मुकदमा भी दर्ज कराया था। जब से देवर ओमपाल रंजिश मानने लगा था। आरोप है कि देवर ने मोटर केवल खराब कर दी थी। जब इसकी शिकायत की तो सोमवार को देवर ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जिससे आंख पर काफी चोट आई है। पति को देख कर देवर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी ओमपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरो...