महिला किसान दिवस पर होगी राष्ट्रीय कार्यशाला
मथुरा, जून 24 -- मथुरा, केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम में महिला किसान दिवस 24 जून को महिला नेतृत्व वाले बकरी उद्यमों का सशक्तिकरण विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित होगी। इसका उद्देश्य बकरी पालन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व क्षमता एवं आर्थिक सुदृढ़ीकरण को बढ़ावा देना है। इसमें विभिन्न राज्यों से करीब 20 किसान उत्पादक संगठन, गैर-सरकारी संगठन एवं अन्य संस्था भाग लेंगी। सफल महिला बकरी पालकों के अनुभव साझा एवं वैज्ञानिकों व अधिकारियों का संवाद होगा। वहीं बकरी पालन की नवीन तकनीक, वैज्ञानिक प्रबंधन पद्धति एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बकरी पालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित होगी। इसमें किसान, कृषि व पशुधन अनुसंधान संस्थानों के निदेशक, वैज्ञानिक, शोधार्थी, विस्तार विशेषज्ञ एवं अन्य गणमान्य अतिथि भाग ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.