महिला किसान दिवस पर हुई राष्ट्रीय कार्यशाला
मथुरा, जून 26 -- केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम में बुधवार को महिला किसान दिवस पर महिला नेतृत्व वाले बकरी उद्यमों का सशक्तिकरण विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला हुई। इसमें बकरी पालन की तकनीकियों के बारे में जानकारी दी। वहीं सफल महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें मुख्य अतिथि वेटरिनरी के कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा ने बकरी पालन में वित्तीय सहायता, बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रभावी विपणन एवं मूल्य संवर्धन की जरुरत पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि आईसीएआर के सहायक महानिदेशक डॉ. एचके नरूला ने महिला एफपीओ गठन के लिए प्रेरित किया। संस्थान निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने चार मॉडल बकरी गांव स्थापित करने, बकरी पालकों को संपूर्ण वैल्यू चेन उपलब्ध कराने की योजना बताई। उन्होंने खेत बचाओ अभियान पर बल देकर जैविक खेती, हरित खाद प्रयोग एवं उर्वरक एवं कीटनाशकों के सीमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.