महिला किसान उत्पादक समूह की वार्षिक आम सभा में शामिल हुए विधायक समीर मोहंती
घाटशिला, सितम्बर 29 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के चाकुलिया स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित महिला किसान उत्पादक समूह की वार्षिक आमसभा में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने उपस्थित मातृशक्ति महिलाओं से संवाद किया और उन्हें सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जानकारी साझा की। साथ ही इन योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: महिला किसान उत्पादक समूह की वार्षिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.