गिरडीह, मार्च 28 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। आईएफसी योजना ग्राम संगठन की महिलाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम साबित होगी। एकीकृत कृषि प्रणाली के तहत महिला किसान एक काम पर आश्रित नहीं होगी। एक साथ उन्हें तीन गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। जिससे महिलाओं की आर्थिक मजबूत होगी। बेंगाबाद जेएसएलपीएस के बीपीएम संजय कुमार और कर्णपुरा कलस्टर के सीसी महेंद्र त्रिवेदी ने इस बात की संयुक्त रूप से जानकारी दी है। बताया गया कि इस योजना के तहत हर महिला किसान को तीन गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के बारह गांवों को चयन किया गया है। इसमें गोलगो संकुल से बड़कीटांड़, हरिला, चितमाडीह, बदवारा, ओझाडीह संकुल के ओझाडीह, तेलोनारी, अरतोका, गमतरिया और कर्णपुरा संकुल के मोतीलेदा, डोमापहाड़ी, बिजलीबथान और केंदुआगढ़हा को शामिल किया...