कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रदेश की महिला किसानों को अब आईआईटी जैविक खाद बनाना सिखाकर उद्यमी बनाएगा। यह जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपी एसआरएलएम) की ओर से दी गई है। जिसको लेकर आईआईटी के स्टार्टअप एलसीबी फर्टिलाइजर और यूपी एसआरएलएम से संबद्ध महिला किसान उत्पादन संगठनों के राज्यस्तरीय संघ भूस्वामिनी के बीच समझौता हुआ है। एलसीबी फर्टिलाइजर्स के संस्थापक अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के महिला नेतृत्व वाले किसान उत्पादक कंपनियों को जैविक खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए राज्य के 10 महिला नेतृत्व वाले एफपीओ के साथ जैविक उर्वरक निर्माण इकाइयां भी स्थापित की जा रही हैं। ये इकाइयां अलीगढ़, सुलतानपुर, बस्ती, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, बहराइच, बांदा, हमीरपुर एवं लखीमपुर खीरी में बनेंगी। इन इका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.