औरैया, मार्च 18 -- औरैया, संवाददाता। अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा बनारसीदास स्थित कार्यालय में आयोजित पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। अंतिम दिन महिला किसानों को बकरी पालन से जुड़ी उन्नत एवं व्यवहारिक जानकारी देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षक लाखन सिंह ने महिलाओं को बकरियों की देखभाल, टीकाकरण, नस्ल चयन, बीमा और समुचित प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन अपनाकर महिलाएं कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं। साथ ही बकरी के दूध से पनीर, घी और साबुन जैसे उत्पाद तैयार कर अतिरिक्त आय के अवसर भी बढ़ाए जा सकते हैं। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार ने बकरी पालन को ग्रामीण आजीविका का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि यदि महिलाएं समू...