कानपुर, जुलाई 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर किन्नर गैंग के नौ सदस्यों को आरपीएफ औऱ जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई में दबोच लिया। पुरुष होने के बावजूद आरोपी महिला किन्नरों वेष धर यात्रियों से वसूली करते थे। ये किन्नर साड़ी, सलवार सूट, नकली बाल लगा ट्रेनों औऱ प्लेटफार्मों पर अधेड़ और युवाओं को लटके-झटके दिखा फंसाते थे। इसके बाद उनसे वसूली करते थे। ट्रेनों में अपनी फूहड़ता का प्रदर्शन करके भी अवैध वसूली करते थे। इनकी निरंतर शिकायतें मिलने पर संयुक्त छापेमारी करके नौ किन्नरों को गिरफ्तार किया गया। इनसे वसूली रकम औऱ अन्य सामान मिला है। जीआरपी और आरपीएफ ने वसूलीबाज किन्नर लखनऊ निवासी पुष्पा, ईदगाह, मोतीझील निवासी सीता, रीता, रानी, गीता, मंजू, संजू, पिंकी और रिंकी को धर दबोचा। ये लखनऊ औऱ कानपुर की रहने वाले हैं। महिला कि...