फतेहपुर, मार्च 19 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के बिसरौली गांव निवासी जयकरन यादव ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जयप्रकाश, रामप्रताप और विवेक यादव बिना कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और शरीर पर चोटें आईं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी राजरानी को भी आरोपियों ने सिर पर ईंट मारकर गंभीर घायल कर दिया। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.