फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 7 -- कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपनी जगह पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी राजवीर, वीरपाल, सोनू, सरोज व संगीता एक राय होकर वहां आ गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने ग्रामीण की पत्नी व पुत्री के साथ भी मारपीट की। इसी बीच आरोपित सोनू ने उसकी पत्नी के सिर पर टकोरा मार दिया, जिससे वह घायल हो गई, साथ ही उसके कपड़े फाड़ दिये। मारपीट में उसकी पत्नी और पुत्री को चोटें आई हैं। जाते-जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को पांचों आरोपित राजवीर, वीरपाल, सोनू, सरोज व संगीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.