सोनभद्र, अप्रैल 1 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में बुधवार की सुबह एक महिला का घर में बडे़र से साड़ी के फंदे से लटकता शव मिला। सुबह बच्चों ने शव देख शोर मचाया तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। पति मंगलवार को छत्तीसगढ़ गया था।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव मंडलीमहुआ निवासी 35 वर्षीय सितबिया देवी पत्नी मुन्ना पठारी का शव बुधवार की सुबह अपने ही घर में बडे़र से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सुबह बच्चों ने शव देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। मृतका का पति मुन्ना पठारी मंगलवार को छत्तीसगढ़ किसी काम से गया था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पु...