भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर। बरारी घाट से नाव से गंगा पार जाने के दौरान एक महिला का सामान चोरी हो गया। मामले में उन्होंने बरारी थाना में केस दर्ज कराया है। पीड़िता मधेपुरा के रतबाड़ा की रहने वाली पूजा कुमारी ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार के दोपहर की घटना है। मैं ई-रिक्शा से बरारी घाट पहुंची थी। उसी दौरान बैग चोरी हो गया। उसमें कैश और ज्वेलरी रखा था। बरारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आवेदन पर केस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जेवर चोरी करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...