संभल, मई 2 -- थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली 14 सेकेंड की वीडियो वायरल हुई तो पुलिस में हड़कंप मच गया। वीडियो में एक महिला अपने हाथ में सल्फास का पैकेट लिए हुए दिखाई दे रही थी और कथित रूप से एक गोली खाते हुए नजर आ रही थी। वीडियो के इंस्टाग्राम पर वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की और महिला की पहचान करने में जुट गई। पुलिस ने महिला की पहचान कस्बा नरौली के मोहल्ला मकुपुरा निवासी महिला के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने महिला को नरौली चौकी पर बुलाकर काउंसलिंग की। यह भी पढ़ें- महिला का सल्फास खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने यह वीडियो आत्महत्या के प्रयास के रूप में नहीं बनाया था, बल्कि अपने परिवार को डराने के उद्देश्य से ऐसा किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.