बिहारशरीफ, अप्रैल 2 -- बिहार थाना क्षेत्र के महलपर मोहल्ले में मिला शव फोटो : बिहार थाना-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मृत महिला के परिजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के महलपर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह दुर्गा स्थान के पास सरकारी पंप हाउस के बगल में एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान झुन्नू राम की 46 वर्षीया पत्नी रेणु देवी के रूप में की गयी है। परिजन के साथ पुलिस भी आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस की मानें तो महिला के पास से सल्फास का पैकेट बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। उसके बाद मृतका की पहचान की गयी। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उनका इलाज चल रहा था। कभी-कभी रास्ता भटककर इधर-उधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.