महिला का शव पंखा से लटका मिला
बगहा, मई 12 -- लौरिया,एक संवाददाता। लौरिया में एक महिला का पंखा से लटकता शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए कार्रवाई में जुटी हुई है। विदित हो कि सोमवार को दोपहर में थाना के पीछे गंडक रोड में करण दास की पत्नी अंजली उर्फ दीक्षा (26) का शव बेडरूम में पंखा से लटका मिला।
मृतिका के परिजनों का आरोप इधर मौत की जानकारी मिलते ही मृतिका के माता पिता और भाई घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतिका का मायका बेतिया केआर स्कूल के समीप शक्षिक नगर में है। उसकी मां और पिता बालस्टिर दास ने रो रोकर कहा कि उसकी पुत्री ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या ससुरालवालों ने मिलकर एक सोची समझी साजिश के तहत हत्या कर दी है। उन्होंने पुलिस के सामने कहा कि पुत्री के के साथ कल और आज उसकी गोतनी रूपम,भैसुर अर्जुन, देवर विकास और ससुर ने झगड़ा किया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.