बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के लक्खारामपुर के मजरा मुन्ना सिंहपुरवा में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार देर शाम लटकता मिला है। युवती का पति मजदूरी के सिलसिले में दूसरे प्रांत में है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विशेश्वरगंज थाने के लक्खारामपुर के मजरे मुन्नासिंहपुरवा निवासी कौशल्या देवी (32 ) पत्नी राधेश्याम का शव गुरूवार शाम लगभग पांच बजे छत की कुंडे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य एकत्र किए गए। थानाध्यक्ष संदीप कुमार दुबे ने बताया कि शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.