रायबरेली, फरवरी 23 -- लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पूर्व प्रधान की मझली बहू सीमा पासवान की हत्या चंड़ीगढ़ में कर दी गई थी। सोमवार को शव जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों की चीख-पुकार ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। परिजन बिलख-बिलख कर कह रहे थे कि दो दिन पहले ही सीमा ने फोन पर होली में घर आने की बात कही थी। किसी को अंदेशा नहीं था कि त्योहार की खुशियां मातम में बदल जाएंगी। सीमा का देवर संदीप, जो होली में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही घर आया था, रोते हुए कहता रहा कि यदि वह वहां होता तो शायद यह घटना न होती। सीमा के ससुर, सास मोहिनी, पूर्व प्रधान श्रीपाल पासी, ने नम आंखों से कहा कि अब उसके दोनों मासूम बच्चे बिन मां के हो गए हैं। सोमवार को उसके शव का अंतिम संस्कार कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.