गाज़ियाबाद, अप्रैल 26 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। संजयनगर सेक्टर 23 में एचबी फार्म हाउस के सामने एक महिला से बाइक सवार बदमाश ने मंगलसूत्र लूट लिया। इस मामले में महिला ने मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।संजयनगर के शांति विहार निवासी दिव्या शर्मा ने शिकायत देकर बताया है कि 23 अप्रैल की रात एचबी फार्म हाउस के मैन गेट के सामने बाइक सवार एक बदमाश आया, जिसने हेलमेट पहना हुआ था। उसने उनके गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ लिया और मौके से भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.