महिला का मंगलसूत्र लूटने का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट का मंगलसूत्र बरामद
लखनऊ, मार्च 29 -- सरोजनीनगर (लखनऊ) संवाददाता। राजधानी में बिजनौर पुलिस ने एक महीने पहले महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र और लॉकेट भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 1 मार्च को न्यू गुडौरा क्षेत्र निवासी राहुल यादव की मां बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। तभी भारत पेट्रोलियम के पीछे वाली सड़क पर एक अज्ञात युवक ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया।मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात पुलिस ने मनीष यादव गेट की ओर जाने वाली सड़क के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान छआरा खेड़ा निवासी अभिषेक रावत उर्फ नाटिया (22) के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से महिला का मंगलसूत्र बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.