महिला का मंगलसूत्र छीन कर भागने वाला उचक्का गिरफ्तार
गोंडा, अप्रैल 8 -- गोण्डा। वजीरगंज से गोंडा शहर ऑटो से लौट रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले उचक्के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से पीली धातु का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। कोतवाली नगर क्षेत्र की आबकारी गोदाम निकट चुंगी नाका निवासी लीलावती पत्नी राकेश जायसवाल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह अपनी बेटी मान्या के साथ रविवार को वजीरगंज अपनी बहन के घर गई थी। शाम को वहां से वापस अपने घर गोण्डा आटो से बेटी के साथ आ रही थी। जिसमें आधा दर्जन सवारियां पहले से बैठी थी। उसी आटो में जमुनिया बाग से एक व्यक्ति बैठा और बनकटवा ईदगाह से गोण्डा की तरफ आगे लगभग 400 मीटर मेरा मंगलसूत्र गले से छीनकर आटो से उतरकर भाग गया। मुकदमा लिखने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। बुधवार को जांच में प्रकाश में आए आरोपी शहबान पुत्र मोहम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.