महिला का बाल पकड़कर खींचा, घसीटते हुए पीटा
प्रयागराज, मई 28 -- जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दबंगों ने एक महिला के बाल पकड़कर घसीटते हुए पीटा। इस दौरान एक पक्ष ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में दो पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। गुरुवार को सोशल मीडिया पर 22 सेकेंड का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक युवक पहले महिला को डंडे से पीटता है, उसके बाद दूसरा युवक महिला का बाल पकड़कर घसीटने लगता है और जमीन पर पटककर पीटता है। इसी बीच किसी ने छत से खड़े होकर पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में बच्चे रोते हुए बचाने की गुहार लगा रहे हैं तो कुछ लोग सड़क की ओर से पथराव करते दिख रहे हैं। मामले में दोनों पक्षों की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.