मुजफ्फरपुर, मई 1 -- पारू। रामपुरकेशो मलाही पंचायत के खरीहनिया गांव में गुरुवार की रात फंदे से लटका गर्भवती महिला का शव मिला। मृतका वीरेंद्र भगत की 23 वर्षीया पत्नी निशा कुमारी थी। सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर एके सिंह, प्रभारी थानेदार कुमारी पुष्पा घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतका का भाई आदर्श ने पुलिस को बताया कि निशा की शादी तीन वर्ष पूर्व वीरेंद्र के साथ हुई थी। वीरेंद्र का एक दूसरी महिला के साथ प्रेम-प्रसंग है, जिसका निशा विरोध करती थी। उसने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- महिला का फंदे से लटका शव मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...