कानपुर, मार्च 5 -- महाराजपुर के नगरा निवासी ई-रिक्शा चालक भानु पाल की पत्नी सोनी ने बुधवार शाम को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सोनी के पिता अजयपाल ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने की तहरीर दी है। पिता के मुताबिक शादी के चार माह बाद से ही ससुराल वाले उसे रुपये और आभूषणों की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को बेटी ने फोन कर अनहोनी की आशंका जताई थी। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया हत्या का आरोप लगा दहेज प्रताड़ना की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...