महिला का पैसा नहीं देने का आरोप, केस दर्ज
बलिया, अप्रैल 29 -- बलिया। शहर से सटे हनुमानगंज निवासी रुबी गुप्ता की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रोहना निवासी सियाराम सिंह उर्फ नंदजी के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि सियाराम ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए कहां के मेरी पहुंचे बड़े नेताओं और अधिकारियों तक है तथा कोई भी काम तुंरत करा दूंगा। दुकान खाली कराने के लिए उसने झांसा देकर 1.20 लाख रुपये ले लिया। इसके बाद वह कई बार कोतवाली ले गया। जब दुकान खाली नहीं हुई तो पैसे की मांग करने लगी। इसके बाद वह गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने लगा। महिला ने इस मामले से डीआईजी को अवगत कराया जिसके बाद मुकदमा दर्ज हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.