प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार देररात पति के साथ बाइक से घर जा रही महिला का पर्स पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर भाग निकले। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद एसपी ने एसओ को लाइन हाजिर कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के पारा धूती गांव निवासी धर्मराज शनिवार रात अपनी पत्नी नीलम के साथ नगर कोतवाली के महुली में एक रिश्तेदार की शादी में आया था। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से घर जा रहे थे। चिलबिला-पट्टी मार्ग पर कंधई के मनैतापुर गांव में पीछे से बाइक सवार दो युवक झपट्टा मारकर नीलम का पर्स लेकर भाग निकले। नीलम के अनुसार उसके पर्स में चार हजार रुपये, मोबाइल और आधार कार्ड था। जानकारी पर रात में ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.