देहरादून, जनवरी 3 -- देहरादून। कोतवाली नगर पुलिस ने राजपुर रोड क्षेत्र में महिला से पर्स छीनने वाले दो झपटमारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया पर्स और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक बीती 30 दिसंबर को अहीर मंडी निवासी पारुल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑफिस से घर लौटते समय राजपुर रोड पर स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। शनिवार को सटीक सूचना पर पुलिस ने अश्वनी रजोरिया और राहुल उर्फ चोई (दोनों निवासी पथरिया पीर) को दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.