प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- कुंडा, संवाददाता। दुकान बंद कर घर जा रही महिला का पर्स तीन युवक चोरी कर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।कुंडा कोतवाली के नंदा का पुरवा गांव निवासी फूलकली पटेल की खेमीपुर चौराहे पर कॉस्मेटिक की दुकान है। गुरुवार देर शाम वह दुकान बंद कर शारदा सहायक नहर किनारे होते हुए घर जा रही थी। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक पहुंचे और उसका हैंड बैग चोरी कर भाग निकले। बैग में 3000 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड व अन्य अभिलेख रहे। पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी, पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। शुक्रवार को पुलिस टीम को जानकारी मिली कि आरोपित ताजपुरसगरा के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम पहुंची और तीनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार कि...