सहारनपुर, अप्रैल 3 -- महानगर के 62 फुटा रोड पर एक पैलेस में चल रहे शादी समारोह महिला का पर्स चोरी कर लिया गया है। पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हो गई। पीडि़ता ने तहरीर देकर पर्स बरामद करने की मांग की है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड पर स्थित पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान महिला शाहिन का किसी ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में हजारों रुपये की नगदी थी। महिला ने पर्स की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...