महिला का पर्स उठाने वालों की तस्वीर वायरल
भदोही, अप्रैल 22 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने बाजार में महिला के गिरे उर्स को उठाने वाले बाइक सवार दो युवकों की तस्वीर वायरल की है। उनकी पहचान करके पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया। जिले के गोपीगंज नगर स्थित सदर मोहाल में खरीदारी को आई महिला का पर्स गिर पड़ा था। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया था। इस बीच, आसपास के दुकानों का सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पर्स को बाइक सवार दो युवक उठाते हुए नजर आए हैं। पुलिस ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए लोगों से पहचान कराने में मदद का आह्वान किया। ताकि संबंधित को पकड़ कर महिला का पर्स उसे सौंपा जा सके। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की सास बहू और भतीजी टप्पेबाजी में धरीं गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.