गोरखपुर, मार्च 13 -- गोलाबाजार। उपनगर गोला की एक महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में एसएसपी के आदेश पर गोला पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने तहरीर में बताया कि तीन-चार महीने पहले पड़ोसी युवक ने चोरी से नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा। वह वीडियो कॉल करके गंदे काम करने के लिए कहता है और पति तथा बच्चों के जान से मारने की धमकी भी देता है। महिला ने उसके दबाव में दो लाख रुपये और पति की सोने की चेन भी दी, लेकिन युवक ने परेशान करना नहीं छोड़ा। महिला का आरोप लगाया कि उसने थाने में पहुंचकर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद एसएसपी से शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...