महिला का झाला नोचने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
सीतापुर, जुलाई 3 -- सीतापुर, संवाददाता। सकरन इलाके में महिला का झाला नोचने वाले बदमाश को एसओजी और सकरन पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। वह 25 हजार का इनामी बदमाश था। आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ झाला, घटना में प्रयुक्त बाइक व एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस घटना में शामिल उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है। मोचकला निवासी अंकित पाल बीते 28 जून को अपनी बहन वीनू पाल को बाइक से घर लेकर जा रहे थे। वह नहर पुलिया से भिठमनी नहर पटरी के पास पहुंचे ही थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए थे। बाइक पर पीछे बैठक व्यक्ति ने वीनू के कान पर झपट्टा मारकर झाला नोच लिया था। दर्द से वीनू चीख पड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज में गणेशपुर के पास बाइक सवार लुटेरे कैद हो गए थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.