महिला का झाला नोचने में खंगाल रही पुलिस सीसीटीवी कैमरे
हरदोई, मई 2 -- सांडी। सैतियापुर के पास महिला का झाला नोचकर फरार हुए बाइक सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। नेकपुर-हातिमपुर निवासी अमित बुधवार शाम अपनी मां सुजाता और मौसी सविता को बाइक से बेहटागोकुल के रामनगर में एक शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे वे सैतियापुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और पीछे बैठी सविता के दाहिने कान का झाला नोचकर जगदीशपुर की ओर भाग निकले। थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सर्विलांस टीम समेत कई टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की। थाना पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.