उरई, अप्रैल 5 -- उरई। 19321 इंदौर पटना टे्रन के एसी कोच में महिला का पर्स चोरी हो गया, जो बाद में बाथरुम में पड़ा मिला। यात्री उषा सिंह पत्नी श्रीनाथ सिंह निवासी कतसरी थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि उसका लेडीज पर्स चोरी हो गया है। जो कि बाद में कोच के ही बाथरूम में पड़ा मिला। जिसमें मोबाइल व अन्य सामान मिल गया है। केवल लगभग आठ हजार रुपये नहीं मिले हैं। सूचना पाकर आरपीएफ दारोगा कोमल सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...