बरेली, दिसम्बर 22 -- फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के ग्राम निवडिया निवासी सीमा ने आरोप लगाया कि 19 नवंबर को उसका पति सिद्धपाल और जेठ धर्मपाल अपने खेत में फसल की बुवाई कर रहे थे। तभी गांव के मुकेश राठौर, मनीष राठौर, रिंकू राठौर, किशोरी और संगीता पहुंचे और डंडे व सरिया से पति व जेठ पर जानलेवा हमला कर दिया। पति और जेठ बमुश्किल जान बचाकर खेत से भागे। सूचना पर वह खेत पर पहुंची और दबंगों से पति और जेठ के बारे में पूछा तो उसके सिर पर सरिया से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। दबंगों ने साड़ी से गले में फंदा डालकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। वह किसी तरह जान बचाकर भागी। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.