महिला का खोया पर्स आटो चालक ने पुलिस की मदद से लौटाया
चंदौली, जून 2 -- चंदौली। संवाददाता जिला मुख्यालय पर ऑटो चालक ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए महिला का खोया हुआ पर्स पुलिस की मदद से सुरक्षित वापस लौटाया। इससे महिला और उसके परिजनों ने आटो चालक का आभार जताया। वहीं पुलिस आटो चालक के ईमानदारी की सराहना किया।चांद थाना क्षेत्र के नौबाड़ गांव निवासी पूनम देवी अपनी बेटी बिंदा देवी के साथ बलुआ जा रही थीं। यात्रा के दौरान उनका पर्स ऑटो में गिर गया। उसमें आभूषण, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। पर्स खो जाने के बाद महिला काफी परेशान हो गईं। इसी दौरान सकलडीहा रोड पर ऑटो चलाने वाले चालक सुनील कुमार को ऑटो में पर्स मिला। उसमें मौजूद पहचान पत्रों के आधार पर उसने महिला की जानकारी जुटाई और तत्काल पुलिस चौकी पर पहुंचकर कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव को इस संबंध में जानकारी दी। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.