महिला का खेत शव खेत में, प्रेमी घर में फंदे से लटकता मिला
सीतापुर, मार्च 17 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के महोली के देवकली में मंगलवार सुबह एक महिला का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस जांच पड़ताल कर ही रही थी तभी पता चला कि महिला के प्रेमी का शव घर में फंदे से लटका हुआ है। प्रेमी- प्रेमिका की मौत से गांव में हड़कंप मच गया है। महिला के परिवार वालों का आरोप है कि प्रेमी ने पहले महिला की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवकली निवासी महिला की बीस वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। काफी समय से वह अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक गांव के ही भारत (41) से महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था। भारत भी पहले से शादीशुदा था उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। महिला के परिवार वालों के मुताबिक सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.